फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 सुरक्षा कर्मियों को दी इम्यून सिस्टम मजबूत करने की दवा

विज्ञापन
लखनपुर में फुल सेफ्टी गियर के साथ तैनात कर्मचारी। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। आयुष विभाग की टीम ने बिलावर पुलिस थाना और सीआरपीएफ कैंप में जवानों को निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। कोरोना वायरस के साथ चल रही जंग में सुरक्षा कर्मियों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ उनके इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए 150 जवानों को दवाइयां दी गईं। सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर सुनील कुमार यादव, थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब और अन्य मुलाजिमों को विभाग के डॉक्टरों ने अन्य जानकारियां भी दीं, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। इस मौके पर डॉ. अंचल सिंह, फार्मासिस्ट पवन कुमार, रवि कुमार सहित अन्य मुलाजिम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें