खानपुर में दिहाडी मजूदरों को राशन देते बाबा तेजा सिंह राधा स्वामी ट्रस्ट सैदपुर के सदस्य।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। आयुष विभाग की टीम ने रामकोट हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए क्वारंटीन केंद्र में पहुंचकर लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। विभाग के निदेशक डॉॅ. मोहन सिंह और एडीएम के निर्देश पर टीम ने रामकोट के हर्ष कंडी स्कूल में बनाए क्वारंटीन सेंटर में 52 लोगों को दवा दी, जिससे उनका इम्यून सिस्टम बढ़ सके। टीम ने नगरोटा स्थित हरि प्रभु आश्रय में रहने वाले वृद्धों को भी दवाइयां दीं। इस मौके पर विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंचल सिंह, फार्मासिस्ट रवि कुमार, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।