लखनपुर में लोगों को खाना देते लंगर कमेटी के सदस्य।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। बाहरी राज्यों से वापस आ रहे लोगों को लखनपुर में क्वारंटीन किया जा रहा है, जहां जम्मू कश्मीर खालसा दल ने इन लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कर रह है। शुक्रवार को क्वारंटीन केंद्रों में ठहराए लोगों के लिए दल ने चाय, खाना, दवाइयां, चप्पलें और अन्य जरूरत का सामान मुहैया करवाया। दल के सदस्य लखविंदर सिंह ने बताया कि संस्था इन लोगों को खाने व अन्य सुविधाओं के अलावा मास्क व सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल हालात में सभी को देश और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए, ताकि कोरोना को रोका जा सके।