फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो दिन में पानी आपूर्ति बहाल करने के दिए निर्देश

Sun, 20 Jul 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। एसडीएम फुलेल सिंह ने अधिकारियों के साथ गांव सुखु चक और आसपास के गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि पिछले एक महीने से सिंचाई नहर में पानी बंद होने धान की फसल के नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। एसडीएम ने मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत का काम जल्द शुरू कर सोमवार तक नहर में पानी की आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। एसडीएम की ओर से मौके पर की गई कार्रवाई के लिए स्थानीय किसानों ने उनका आभार व्यक्त किया। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन देने के साथ ही दो दिन के भीतर काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें