फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को समझें विषय पर कार्यशाला

Tue, 22 Jul 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मढ़ीन में ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को समझें विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को ई-टेंडरिंग की संपूर्ण प्रक्रिया, ऑनलाइन बोली जमा करने और ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के उपयोग की सर्वोत्तम प्रथाओं से परिचित कराना था। तकनीकी सत्र का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वरिष्ठ सॉफ्टवेयर डेवलपर दीपक बजाज ने किया। उन्होंने ई-प्रोक्योरमेंट और ई-टेंडरिंग प्लेटफॉर्म, पंजीकरण और लॉगिन प्रक्रिया, टेंडर खोज, दस्तावेज डाउनलोड, ऑनलाइन बोली जमा करने, बोली सुरक्षा, सामान्य त्रुटियों और उनके समाधान जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ई-टेंडरिंग निष्पक्षता, प्रतिस्पर्धा और दक्षता को बढ़ावा देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें