फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पहाड़ी इलाकों में हुई जोरदार बारिश से मौसम सुहाना

Sat, 14 Jun 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
 धार डूगनु इलाके के एक बरसाती नाले का जलस्तर।
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। इससे इलाके का मौसम सुहावना हो गया। मछेड़ी, बग्गन, ध्यौत, धार डूगनु आदि इलाकों में शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद मौसम बदल गया। आसमान में अचानक काली घटाएं छाने के बाद करीब तीन बजे से जोरदार बारिश की शुरुआत हो गई जो करीब चार बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

इस दौरान पहाड़ी इलाकों से बहने वाली नदी, नालों का जलस्तर बढ़ गया। पहाड़ी इलाके के किसानों के मुताबिक मौजूदा समय में लगाई गई मक्की की फसल के लिए बारिश बहुत फायदेमंद है।
बिलावर के निचले इलाकों में भी शाम पांच के बाद आसमान पर बादल छाए रहे और पहाड़ी इलाकों से निचले इलाकों की तरफ ठंडी हवाएं चलने का दौर जारी था, जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई और निचले इलाकों का मौसम भी सुहावना बन गया। शाम सात बजे तक घने बादल छाए थे और तेज हवाओं के चलने का दौर जारी था।शुक्रवार को इलाके का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दो दिन पहले इलाके का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें