कॉलेज रोड पर हुए जलभराव के बीच से गुजरते वाहन, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। लगभग एक सप्ताह के बाद कठुआ शहर में वीरवार सुबह कुछ समय के लिए तेज बारिश ने उमस से राहत दी है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। जिसके बाद साढ़े नौ बजे से लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश का दौर चला। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर फिर से जलभराव हुआ। इससे दुपहिया वाहनों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सितंबर के दूसरे पखवाड़े के अंत के साथ ही जहां रात के तापमान में धीरे धीरे गिरावट आने लगी है। वहीं, दिन के तापमान में बारिश के बाद भी राहत नहीं थी। बारिश के बाद सूर्यदेव की तपिश फिर बढ़ गई। हवा में नमी की मात्रा भी काफी बढ़ी हुई नजर आई। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। संवाद
बारिश के दौरान छतरी लेकर जाता व्यक्ति, संवाद।- फोटो : KATHUA
वीरवार सुबह हुई बारिश के दौरान बारिश से बचने का प्रयास करती स्कूटी चालक, संवाद।- फोटो : KATHUA