कोट रोड पर भरे पानी गुजरते वाहन, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। बरसात के मौसम में शहर में जल निकासी के लिए किए गए प्रबंध इस बार फिर नाकाफी साबित हो रहे हैं। वीरवार को कुछ घंटों की बारिश ने एक बार फिर शहर की विभिन्न सड़कों और चौक को पानी पानी कर दिया। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर भी निकासी के उचित प्रबंध न होने से कई जगह पानी रुका रहा, जिससे छोटे वाहनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वीरवार सुबह सात बजे के लगभग बारिश तेज हुई, जिसके बाद शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। कोर्ट रोड पर जलभराव के बीच वाहनों के साथ पैदल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद