फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीएमसी में जल्द शुरू होगी इंडोक्राइनोलॉजी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जीएमसी कठुआ में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है। अब जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल में इंडोक्राइनोलॉजी की अलग ओपीडी शुरू होने जा रही है। इससे जिले के लोगों को डायबिटीज, थॉयरायड और हार्मोनल की गहन जांच के लिए निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। जीएमसी में इंडोक्राइनोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. रूही जम्वाल ने ज्वाइन कर लिया है। यह ओपीडी कहां लगाई जानी है और शेड्यूल क्या होगा, इन व्यवस्थाओं को लेकर जीएमसी प्रशासन तैयारियों में जुटा है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक मेडिसिन विभाग में मरीज तो देखे जाते थे लेकिन कोई विशेषज्ञ नहीं था। बढ़ती समस्या को देखते हुए इस विशेषज्ञ डॉ. रूही जम्वाल को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही अलग से ओपीडी भी शुरू की जा रही है। इस ओपीडी में डायबिटीज के साथ ही थायरॉयड और हार्मोनल दिक्कत से पीड़ित लोगों की जांच और इलाज सरल हो जाएगा। बता दें कि 20 मार्च को ही जीएमसी में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई थी। इससे पहले जीएमसी कठुआ में कार्डियोलॉजिस्ट की कमी लोगों को खल रही थी। इसके चलते हृदय रोग से ग्रस्त लोगों को जीएमसी जम्मू या फिर पठानकोट का रुख करना पड़ता था। वहीं, कुछ लोग निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च कर अपना इलाज करवाते थे लेकिन अब कठुआ के जिला अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती से लोगों का पैसा और समय दोनों बचेंगे। कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती से जिला अस्पताल की ओपीडी में इजाफा होना भी तय है। इसके अलावा, अब जीएमसी में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट यानी पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें