फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विश्व मलेरिया दिवस पर मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। विश्व मलेरिया दिवस पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी कठुआ डॉ. उत्तम चंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मलेरिया के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मलेरिया जागरूकता वैन को रवाना किया गया। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों व जिला मलेरिया विंग के कर्मचारियों को बताया कि मलेरिया मादा एनोलीज जाति के मच्छरों से मलेरिया का रोग फैलता है। मलेरिया तभी फैलता है जब कि एक मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद इस बीमारी से संक्रमित हो जाता है और फिर संक्रमित मच्छर किसी गैर संक्रमित व्यक्ति को काटता है। मलेरिया परजीवी उस व्यक्ति के रक्तप्रवाह में प्रवेश करते हैं और यकृत तक पहुंच जाते हैं। मलेरिया पीड़ित के गुर्दे या यकृत को नुकसान पहुंचा सकता है। इनमें से कोई भी स्थिति जीवन के लिए खतरा हो सकती है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी कठुआ डॉ. उत्तम चंद ने बताया कि मलेरिया के लक्षण आम तौर पर संक्रमण के 10 दिनों से चार सप्ताह के भीतर विकसित होते हैं। कुछ मामलों में लक्षण कई महीनों तक विकसित नहीं हो सकते हैं। मलेरिया होने की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को कंपकंपा देने वाली ठंड के साथ तेज बुखार, सिरदर्द, जी मिचलाना, उल्टियां आना, पेट में दर्द रहना, दस्त आना, रक्ताल्पता और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं आती हैं। इसका समय पर उपचार आवश्यक है। जो कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है। इस बार मलेरिया के प्रसार को रोकने के साथ ही निवारक उपाय करने के लिए आम जनता को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीमें लगातार लोगों को जागरूक करेंगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग के माध्यम से भी मलेरिया बचाव कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें