फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिविर लगाकर की लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बसोहली। विश्वस्थली धर्मार्थ न्यास ट्रस्ट द्वारा नवदुर्गा आनंद भवन के प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे यह शिविर शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। इस अवसर पर डॉक्टर सतीश गुप्ता ने कहा कि शरीर की समय-समय पर जांच जरूरी है। डॉ. अमित राय ने हड्डियों की प्रमुख समस्याओं जैसे जोड़ों का दर्द से जुड़ी समस्याओं की जांच कर जरूरी जानकारी दी।
डॉक्टर कपिल पाधा ने फिजिशियन से जुड़े रोगियों की जांच एवं उपचार किया। डॉ. सुप्रिया शर्मा ने बहुत सी जानकारियां महिलाओं के साथ साझा कर उन्हें जागरूक किया। आंख के 300 मरीज, जबकि हड्डियों के 350 मरीज, सामान्य जांच के 200 मरीज और महिला विशेषज्ञ से जुड़े 106 रोगियों की निशुल्क जांच कर उन्हें दवाइयां दीं। नजीर अहमद मदनलाल गुप्ता, खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी और उनके स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। शिविर में चिकित्सकों को अंग वस्त्र एवं पटका देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के संरक्षक प्रेम सागर अजीज ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य निशुल्क मिलना चाहिए। डॉक्टर मदनलाल गुप्ता को सम्मानित किया गया। न्यास के मुख्य न्यासी डॉक्टर पवन कुमार, बसोहली-बनी विकास प्राधिकरण के सीईओ अजीत सिंह, नरेश कुमार, अनिल भूषण, अभिषेक कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें