हाई स्कूल में छात्रों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉक्टर। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
- फोटो : bilawar
बिलावर। पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल बिलावर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल में पढ़ाई करने वाली 100 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और विशेष परामर्श और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। उप जिला अस्पताल बिलावर में तैनात डॉक्टरों की टीम स्कूल परिसर में पहुंची। इस दौरान सामान्य स्वास्थ्य प्रशिक्षण और नेत्र प्रशिक्षण किया गया। शिविर में छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधित इंडिकेटेड की पहचान की गई। स्कूल के प्रधान अध्यापक सुरजीत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में पहली कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक की छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। संवाद