शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ट्रैकिंग कैंप में विद्यार्थियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते
- फोटो : KATHUA
कठुआ। युवाओं को बहुआयमी प्रतिभा का धनी बनाने के लिए जिला युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से जुथाना में आयोजित ट्रैकिंग कैंप में 120 छात्राओं के दल को वीरवार को रवाना किया गया। जिला सचिवालय रवाना होने वाले दल को एसीआर संदीप सियोनोत्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर दल में शामिल छात्राओं को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के इस युग में हमें अपने बच्चों को स्कूलों में निर्धारित पाठ्यक्रम के अलावा भी कई तरह की गतिविधियों की आवश्यकता है। जिसमें रोचकता के साथ उनके ज्ञान में भी इजाफा हो। उन्होंने कहा कि पांच दिन के इस ट्रैंकिंग कैंप में शामिल होने वाली छात्राओं को मुबाको जुथाना क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों के जीवन, संस्कृति के साथ उनकी समस्याओं की जानकारी होगी। इसके अलावा ट्रैकिंग से उनकी शारीरिक क्षमता का भी विकास होगा। जिसके लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मुबारकबाद का हकदार है। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के मास्टर मोहन लाल डब्ब ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग के ट्रैकिंग दल में जिला के सभी 12 शिक्षा जोन के 10-10 प्रतिभागियों को अवसर दिया गया। जो कि जुथाना क्षेत्र में पांच दिनों तक चलने वाली गतिविधियों में हिस्सा लेगी।