बिलावर में लाला हंसराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते महाजन सभा के सदस्य। स्रोत महाजन सभा
बिलावर। महाजन सभा बिलावर ने रविवार को शेरे डुग्गर लाला हंसराज महाजन को उनकी 81वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। शाम पांच बजे बिलावर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाजन सभा के प्रधान सुभाष चौधरी ने की। बिरादरी के सदस्यों से प्रधान ने कहा कि लाला हंसराज अपने समय के महान समाज सुधारक और सामाजिक परिवर्तन के उत्प्रेरक थे, जिन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इतना ही नहीं उन्होंने खादी पहनने, विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने और विधवा पुनर्विवाह के लिए भी आंदोलन चलाया। सभा के सभी सदस्यों ने लाला हंसराज के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुदर्शन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता ,यशपाल गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद