छात्राओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देते कोच। स्रोत : स्कूल
बिलावर। पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल बिलावर की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए वीरवार को स्कूल परिसर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 130 छात्राओं को जूडो, कराटे और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी गई। फेंसिंग की कोच मोनिका शर्मा ने छात्राओं को तलवारबाजी के गुर सिखाए वहीं, जूडो कोच कृष्ण वर्मा ने छात्राओं को जूडो की ट्रेनिंग दी ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में साहस और आत्मविश्वास के साथ अपना बचाव कर सकें। पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल बिलावर के इंचार्ज विकास गुप्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना भी था ताकि बालिकाएं आत्मनिर्भर और सुरक्षित बन सकें। संवाद