फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ नगर में खुले में जलाया जा रहा है कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से निकलने वाले कचरे का निस्तारण करने के बजाए उसे जलाया जा रहा है। इससे पर्यावरण को नुकसान होने के साथ लोगों को भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को कठुआ स्थित नहर की सफाई के दौरान निकले कचरे को साफ करने के लिए उस पर आग लगा दी गई। दोपहर को तेज धूप और हवाओं के दौरान कचरा जला रहे मजदूर के पास आग फैलने की स्थिति में न तो कोई बचाव का साधन था और नहीं कोई अन्य सहयोगी। गनीमत रही कि आग नहर से बाहर नहीं निकली लेकिन अगर ऐसी ही तकनीकी के सहारे नहर की सफाई होती रही तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है। शुक्रवार को इसी तरह नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरा जलाने के कारण वार्ड पांच स्थित गोदाम में आग लग गई थी जिसे फायर सर्विस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया था। फायर सर्विस एंड इमरजेंसी विभाग के डीएसपी राजकुमार रैणा ने बताया कि जगह-जगह कचरा जलाने के पर्यावरण के साथ जानमाल के नुकसान का खतरा बना रहता है। खास तौर से गर्मी के इस मौसम में यह नुकसान काफी ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें