फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोट में गांधी जयंती पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। राजकीय गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज के छात्रों व स्थानीय लोगों ने कॉलेज के आसपास साफ सफाई कर स्वच्छ भारत का नारा लगाया गया। राजकीय डिग्री कॉलेज रामकोट में गांधी जयंती पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें रामकोट की नाजिया अख्तर ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसका साथ ही मीनाक्षी शर्मा ने दूसरा और कंचन देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान कॉलेज द्वारा ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें डिग्री कॉलेज रामकोट की सीमा देवी ने पहला, पल्लवी शर्मा ने दूसरा और बीएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस की पूनम शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य आशु वशिष्ट ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें