कठुआ। गणतंत्र दिवस के जश्न के संबंध में फुल ड्रेस रिहर्सल हायर सेकेंडरी स्कूल बनी में बड़े उत्साह के साथ हुई। तहसीलदार प्रद्युम्न अत्री ने मार्च पास्ट से सलामी ली। उन्होंने छात्रों से मुख्य समारोह में देशभक्ति की भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों, स्कूली बच्चों और जनता से राष्ट्रीय समारोह को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर बीडीओ बनी, सीडीपीओ बनी, आरओ बनी, एसएचओ बनी और हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के अलावा विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद