ग्रामीणों की चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य के संबंध में जागरुकता के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा वीरवार को सैदपुर में कैंप लगाया गया।
नि:शुल्क जांच कैंप में 75 मरीजों की स्वास्थ्य की जांच की गई। नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला युवा समन्वयक सोमदत्त जार्द की अध्यक्षता में बीएमओ परोल डॉ गंगाराम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर जरूरी परामर्श दिए। इस दौरान मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गई हैं।