रामकोट के दृमणि पंचायत में सरपंच द्वारा बांटे गए मास्क
- फोटो : AMAR UJALA
रामकोट। आए दिन गांव में प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से मास्क बांटे जा रहे हैं सोमवार को दृमणि पंचायत में सरपंच पंच द्वारा मास्क वितरित किए गए जिससे बचे हुए परिवारों को 150 मास्क सोमवार को वितरित किया गया मास्क वितरित करने के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा हाइपोक्लोराइट का स्प्रे भी किया गया और सभी गांव के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग मास्क पहनने और किसी भी बारी राज्य से आए हुए व्यक्ति के बारे में सूचना देने के लिए कहा गया द्रमणि पंचायत में दिल्ली से आए हुए एक व्यक्ति के आने की खबर सुनते ही उसे प्रशासन द्वारा 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है वह व्यक्ति रविवार को दिल्ली से घर लौटा था और उसे प्रशासन द्वारा रामकोट क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है पिछले दिनों 15 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था पर उनका क्वॉरेंटाइन पीरियड खत्म होते ही उन्हें घर वापस भेज दिया गया है और उन्हें परिवार से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए भी कहा गया है और आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया 10 लोगों क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर भेज दिया गया है सोमवार को क्वॉरेंटाइन में रखे गए लोगों की संख्या 5 रह गई है