फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जसरोटा वन्यजीव क्षेत्र से खैर की तस्करी का प्रयास विफल

विज्ञापन
वन्यजीव विभाग ने खैर की लकड़ी बरामद की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। वन्यजीव विभाग कठुआ की टीम ने अमाला धलौटी, इसके आसपास के गांवों और जसरोटा वन्यजीव अभयारण्य में छापेमारी की। ये सभी क्षेत्र जसरोटा वन्यजीव अभयारण्य के संरक्षित क्षेत्र और इको सेंसिटिव जोन में आते हैं। वन्यजीव वार्डन जुहैब चौधरी के निर्देश पर इस दौरान टीम ने एक महिंद्रा बोलेरो कैंपर वाहन (पंजीकरण संख्या एचपी-68/2447) को जब्त किया। जिसमें खैर की लकड़ियों का परिवहन किया जा रहा था। विभागीय टीम ने वाहन जब्त कर सुरक्षित रूप से कठुआ कार्यालय में रखा गया और जम्मू और कश्मीर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत जब्ती की कार्यवाही सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन्यजीव वार्डन जुहैब चौधरी ने बताया कि विभाग क्षेत्र की जैव विविधता की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण कानूनों को लागू करने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें