बाढ़ से खिसका रावी पुल पर डाउन रेलवे ट्रैकजागरूक पाठक
कठुआ। रावी नदी में आई बाढ़ के कारण दरिया पर रेलवे पुल को क्षति पहुंची है, जिससे क्षेत्र में रेल यातायात प्रभावित हो गया है। जानकारी के अनुसार, नदी के तेज बहाव से पुल के नीचे बने पिलर हिलने की आशंका जताई जा रही है, जिससे डाउन ट्रैक में रेलवे लाइन का एक हिस्सा खिसक गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र रेलवे प्रशासन ने एक ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी है। फिलहाल, केवल एक ट्रैक से सीमित संख्या में ट्रेनें गुजर रही हैं, जिससे यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पुल की संरचना की गहन जांच की जा रही है।