फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में पांच परियोजनाओं का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

Sun, 13 Oct 2024 03:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकार्पित की सड़कों में मघ्यार से बनी तक 19 किलोमीटर और बनी के सेवा पुल से लोआंग तक 13 किलोमीटर सड़क परियोजना शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को बनी सब डिवीजन में तीन पुलों और दो महत्वपूर्ण सड़क का लोकार्पण किया। वर्चुअल मोड से हुए इस लोकार्पण में जिला विकास परिषद कठुआ के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
लोकार्पित की गई सड़कों में मघ्यार से बनी तक 19 किलोमीटर और बनी के सेवा पुल से लोआंग तक 13 किलोमीटर की सड़क परियोजना शामिल हैं। यह काम बसोहली, बनी भद्रवाह सड़क विस्तारीकरण परियोजना में बीआरओ 69 आरसीसी की ओर से करवाए जा रहे हैं। लोकार्पित की गई परियोजनाओं की लागत 100 करोड़ से भी अधिक है।
विज्ञापन

वर्चुअल उद्घाटन के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि 2024-25 के बजट में बीआरओ के लिए आवंटित 6500 करोड़ रुपये, न केवल स्ट्रैटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में योगदान देंगे, बल्कि नॉर्थ-ईस्ट सहित बॉर्डर के आस-पास के इलाकों में सोशियो-इकोनॉमिक प्रोग्रेस में भी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट देश की रक्षा तैयारियां बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पिछले 10 साल में हमने गांव से लेकर शहर तक सड़कों का नेटवर्क बनाया है। आने वाले समय में बॉर्डर वाले इलाकों में विकास में नए आयाम जुड़ेंगे और भारत सबसे सुरक्षित और मजबूत देशों में से एक होगा। रक्षा ने कहा कि पहले की सरकारों का मानना था कि बॉर्डर पर विकास का उल्टा असर प्रभाव हो सकता है। वहीं, मोदी सरकार ने बॉर्डर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

उधर, मौके पर मौजूद रहे जिला विकास परिषद अध्यक्ष ने कहा कि इन सड़कों के बनने से क्षेत्र में न सिर्फ पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने चला, सरथल, फतेहपुर भंडार और ढग्गर के खूबसूरत इलाकों का जिक्र किया। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने सेवा दो, स्वान और बयालू पुल का लोकार्पण किया जबकि बसोहली बनी सड़क पर एक और बनी भद्रवाह सड़क पर एक सड़क शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें