कठुआ। जिले में पिछले चौबीस घंटों ने अलग-अलग मामलों में संदिग्ध परिस्थितियों में चार महिलाओं सहित एक 20 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। इसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार दोपहर बाद बौड़ा कठेड़ा में निशा देवी (35) पत्नी बलवीर सिंह निवासी कमुरी कठेड़ा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, देर शाम सांझी मोड़ में ललिता देवी (26) पत्नी बलवीर कुमार निवासी सांझी मोड़ ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। डाॅक्टरों ने उसे उपजिला अस्पताल से जीएमसी कठुआ रेफर किया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मढीन इलाके के हारिया चक में युवक पिंकू कुमार (20) पुत्र बुट्टी कुमार निवासी चक बजीर हरिया चक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, वह जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन है। चौथा और पांचवा मामला में 27 वर्षीय सोनिया शर्मा पत्नी कमल शर्मा निवासी पथवाल दयाला चक और 60 वर्षीय लीमा पत्नी शीदा निवासी बौड़ा कुमरी कठेड़ा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। दोनों का जीएमसी कठुआ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद