फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसहोली से कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 5 लोगों को टेस्ट के लिए भेजा

विज्ञापन
गांव मालनी में तहसीलदर कोरोना पॉजिटिव मरीज के संबंध में आए घर के सदस्यों से जानकारी लेते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूण एजेंसी महानपुर। बसोहली से मिला करोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए तहसील महानपुर के गांव मालनी के परिवार के पांच सदस्यों को तहसील प्रशासन ने बसहोली कोविड 19 सैंपल कलेक्शन सेंटर टेस्ट के लिए भेजा। जबकि इन लोगों को टेस्ट के पश्चात महानपुर में क्बारंटीन किया जाएगा। तहसील महानपुर गांव मालनी में सुबह तहसीलदार सहित पुलिस पार्टी पहुंची जबकि तहसीलदार रमेश सिंह ने बताया कि बसहोली कोरोना पॉजिटिव आया व्यक्ति गो मालनी मैं कुछ दिन ठहरा था। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति जिस घर में ठहरा था उनकी फसल की कटाई भी की थी और उसके पश्चात उसी परिवार का एक युवक इसे अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर बसहोली ले गया था जैसे ही पता चला तो जहां पर इस परिवार के सदस्य 5 सदस्यों को बसहोली कोविड -19 सैंपल कलेक्शन सेंटर बसहोली में टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि टेस्ट के पश्चात महानपुर क्बारंटीन किया जाएगा ।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पता लगाया जा रहा है कि उपरोक्त गांव में यह व्यक्ति किस किस से मिला था जानकारी पूरी होने पर उन्हें भी क्बारंटीन किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ सरपंच सुरजीत सिंह, कृष्ण चंद्र बा पटवारी मौजूद रहे । वहींअतिरिक्त जिला उपायुक्त तिलक राज थापा के अनुसार यह उपरोक्त व्यक्ति पेशे से ट्रक चालक है और दिल्ली से आया था। इस व्यक्ति को बसहोली 3 मेई को क्बारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें