कठुआ। जिले में डेंगू के पांच और मामले शनिवार को सामने आए हैं। जिले में इस सीजन में पाए गए डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा अब 287 पहुंच गया है। चक दराब खां, जंगलोट, कालीबड़ी, पारलीवंड और गोविंदसर से नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गोविंदसर गांव में शनिवार को भी अभियान जारी रखा गया। तीन टीमों ने घर-घर में जाकर एंटी लारवा स्प्रे करने के साथ ही पानी के बर्तनों को भी खाली करवाया गया। औद्योगिक क्षेत्र में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया गया।