फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार भाइयों सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर से सटे तरफ मंझली इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मामले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें चार सगे भाइयों सहित एक अन्य युवक शामिल है। घटना के बाद सभी घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
शनिवार दोपहर को हुई इस घटना में घायलाें की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद सुरमू, 28 वर्षीय मोहम्मद शरीफ, 38 वर्षीय सैफ अली और 40 वर्षीय हाजी गनी सभी पुत्र अली हुसैन निवासी जगतपुर के अलावा 26 वर्षीय लतीफ पुत्र साईं निवासी जगतपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायलों के अनुसार वे लोग भागथली इलाके में होने वाले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि मंझली इलाके में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। अभी कुछ समझ पाते तब तक उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया गया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के अनुसार उन पर हमला किन कारणों से हुआ इसकी उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें