पुलिस ने अवैध तरीके से खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन सहित पांच डंपरों को जब्त किया है। यह वाहन जिले के अलग-अलग थानांतर्गत क्षेत्र में अवैध रूप से खनन सामग्री परिवहन कर रहे थे। पहला मामला नगरी चौकी और हटली चौकी के अंतर्गत इलाके से बीती रविवार की रात का है। जहां गश्त लगा रही पुलिस टीम ने अवैध तरीके से खनन सामग्री परिवहन कर रहे तीन डंपर और खनन करते एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है। इसमें एक डंपर और जेसीबी बिना नंबर के मिले। दूसरी घटना बिलावर के रामकोट चौकी के अंतर्गत गलक इलाके का है। इसमें पुलिस ने एक डंपर को जब्त किया है। वाहन चालक के पास वैध ए फार्म उपलब्ध था लेकिन ओवरलोडिंग के चलते उसे जब्त किया गया। अन्य मामला हीरानगर इलाके का है जिसमें एक डंपर को अवैध तरीके से खनन सामग्री परिवहन करने के चलते कार्रवाई की गई है। सभी जब्त वाहनों को जिला भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिया गया है।