रामकोट। धार सड़क रामकोट के चलाडी इलाके में रविवार तड़के स्थानीय लोगों ने हिरण प्रजाति के कुछ वन्य जीव सड़क पर चहलकदमी करते हुए देखे। लोगों ने इनके वीडियो भी बनाए हैं। उनमें साफ दिख रहा है कि वे जीव बिना किसी डर के गाड़ी के आगे-आगे चल रहे हैं और फिर बाद में सड़क किनारे जंगल में खो जाते हैं। एक साथ दिखे पांच हिरण प्रजाति के वन्य जीव को लेकर लोगों में कौतूहल रहा। इसकी जानकारी रविवार को स्थानीय लोगों की ओर से वन्य जीव विभाग को भी दी गई। संवाद