फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया के तहत 10 युवाओं ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। नेहरू युवा केंद्र द्वारा फिट इंडिया के तहत गुड़ा कल्याण इस्ट पंचायत के किलयाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 युवाओं ने दौड़ लगाई। अव्वल आने वाले तीन युवाओं को सरपंच कृष्णचंद द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक रोहित शर्मा ने कहा कि फिट इंडिया के तहत जो भी युवा प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे, उन्हें नेहरू युवा केंद्र की ओर से सर्टिफिकेट भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। सरपंच कृष्ण चंद ने शिविर में पहुंचे लोगों को व्यायाम करने और हमेशा फिट रहने की अपील की। इस मौके पर सरपंच कृष्ण चंद, पंच रुखसार अख्तर, राष्ट्रीय संघ सेवक रोहित वर्मा, देवेंद्र शर्मा, विकास वर्मा और कई युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें