शिव मंदिर के नजदीक एक रूई कातने वाली दुकान पर वीरवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, लेकिन इससे पहले की कोई बड़ा हादसा होता, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस दौरान आग से रूई कातने वाली मशीन, मोटर, दुकान के भीतर पड़ी हजारों रुपये की रूई व अन्य सामान राख के ढेर में तब्दील हो चुका था।
जानकारी के अनुसार वीरवार की दोपहर को ब्रिज मोहन गुप्ता की रूई कातने वाली मशीन की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। आग लगने की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में आसपास के दुकानदार पर अन्य लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा आग से से आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था।