बनी सब डिवीजन के बरमोता गांव में पशुओं के लिए भंडारण किए गए चारे के ढेर में आग लग गई। इससे पास के शेड पर भी खतरा बन गया।
समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि पशुओं का चारा पूरी तरह से जल गया। भुक्तभोगी ग्रामीण जियालाल के अनुसार सर्दी के सीजन में पशुओं के लिए चारा एकत्रित किया गया था।
यह चारा पूरी सर्दी में काम आता है। बर्फबारी से प्रभावित रहने वाले इलाके में चारे का मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। आग में सारा चारा जल गया है।