फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता सुकराला देवी और बाला सुंदरी मंदिर में भी रात को ठहरने की अनुमति नहीं

विज्ञापन
नवरात्र के लिए सजाया गया माता सुकराला देवी का दरबार। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
माता सुकराला देवी और बाला सुंदरी के
विज्ञापन

मंदिर में भी रात को नहीं ठहर सकेंगे भक्त
बिलावर। नवरात्र के लिए उपजिला प्रशासन भी तैयारियां करने में जुटा है। श्राइन बोर्ड के अधीन आने वाली श्री माता सुकराला देवी और माता बाला सुंदरी के भवनों में रंग-रोगन किया जा रहा है। एबीसी संदेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण श्रद्धालुओं को रात को इन दोनों मंदिरों में ठहरने की अनुमति नहीं है। श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के साथ मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अधिकारी ने बताया कि दोनों भवनों के पुजारियों का कोरोना टेस्ट करवाना होगा और भवनों में लगने वाले लंगर बनाने वाले रसोइयों की भी टेस्ट कराना होगा। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ बिजली पानी की सुविधा के लिए विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। एडीसी ने बताया कि दोनों भवनों में स्वास्थ्य विभाग की दो-दो टीमों का गठन किया गया है, जो मंदिरों में जाने से पहले सभी यात्रियों के तापमान जांच करेगी। लंगर में लोगों को पैकेटों में ही भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें