पहाड़ी उपजिला बसोहली के जैट इलाके में बाइक और कार की टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को उपजिला अस्पताल बसोहली में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां व्यक्ति के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, वहीं उसके पांच वर्षीय बेटे के शरीर में अंदरूनी चोटें आई है। व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय करण सिंह निवासी मारता नगरोटा बसोहली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।