रामकोट। रामकोट में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए कटाई के कार्य में रोड़ा बन गई है। रविवार दिन के समय रामकोट में बारिश होने से गेहूं एक बार फिर भीग गई, जिससे थ्रेशिंग का कार्य रुक गया। किसान मुकेश कुमार ने बताया कि इलाके में गेहूं की थ्रेशिंग का कार्य अभी किसानों ने अब लगभग 20 से 30 प्रतिशत पूरा किया है। किसान मौसम के साफ होने का इंतजार अब कर रहे हैं। किसान मोजीव ने बताया कि गेहूं की फसल की कटाई पूरी कर ली थी और थ्रैशिंग के इंतजार में थे मगर बारिश से अब उनका इंतजार और लंबा हो गया है। गेहूं भीगने से किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। अब किसान इसी आशा में हैं कि आगामी दिनों में मौसम अनुकूल होने पर कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाएंगे और फसल को समेटने के कार्य को पूरा करेंगे। संवाद