संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ऐरवां में जारी दो दिवसीय किसान मेले का समापन हो गया। जिला प्रशासन के सहयोग से ऐरवां स्थित आपशंभू मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले के दूसरे दिन वहां लगे विभिन्न विभागों के स्टाॅलों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। जिसमें लोगों ने संबंधित विभाग के माध्यम से चलाई जाने वाली सरकारी जनहित योजनाओं की जानकारी ली। मंदिर परिसर में प्रशासन की ओर से मेले का आयोजन किए जाने पर ऐरवां मंदिर कमेटी के सलाहकार हरिदत्त शिशु ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन के आभारी हैं।