फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई का विस्तार

Sat, 05 Apr 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जिला इकाई का विस्तार किया है। जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा ने जिला पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकारी सदस्यों और विशेष आमंत्रित की सूची जारी की है। जिला अध्यक्ष के मुताबिक राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर-यूटी प्रभारी तरुण चुघ ,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत पॉल शर्मा (सीए) और जम्मू-कश्मीर-यूटी के महासचिव (संगठन) अशोक कौल के परामर्श से यह सूची घोषित की गई है। इस सूची में नरेश गोस्वामी, राजेंद्र बक्शी, नीलम सलारिया, विद्या सागर, अनिल सिंह और अजय शर्मा को उपाध्यक्ष पद सौंपा गया है। राजेश मेहता, गगन सिंह और रवींद्र कुमार को महासचिव जबकि अनिल खजूरिया, रवींद्र पठानिया, आशा देवी, नैंसी गुप्ता, विनोद कुमार और शिवदेव सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से ज्ञान सिंह को कोषाध्यक्ष , मीरा जसरोटिया को कार्यालय सचिव घोषित किया गया है। इसके अलावा एडवोकेट राकेश शर्मा, राकेश देव और एडवोकेट शशि पाल शर्मा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी ने रवींद्र सलाथिया को मीडिया सचिव, नंदन खजूरिया को सोशल मीडिया, अजय सिंह को प्रचार सचिव, दीपक अबरोल को आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारी सदस्यों की सूची भी जारी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें