बसोहली में प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करते म्यून
- फोटो : KATHUA
बसोहली। पहाड़ी जिला बसोहली के भाजपा युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर प्रदर्शनी लगाकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रदर्शनी के माध्यम से अनुच्छेद 370, अयोध्या राम मंदिर, तीन तलाक, आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान बसोहली में युवा मोर्चा के प्रधान जसविंदर सिंह ने गरीबों के उत्थान के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। नगर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि यह प्रदर्शनी दो दिन तक लगाई जाएगी। इसके माध्यम से लोग जान सकेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में क्या-क्या महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। और, किन योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है। संवाद