कठुआ। सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल ग्रेड स्तर पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अब 18 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही है। इससे पहले यह परीक्षा 12 अप्रैल को निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। बीएसएफ की ओर से इन लिखित परीक्षाओं को आयोजित किए जाने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर को निर्धारित परीक्षाओं के लिए संभाग में चार परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं। इनमें बीएसएफ कैंपस, पलोड़ा कैंप जम्मू, बीएसएफ कैंपस पैंथी सांबा, बीएसएफ कैंपस राजौरी और एसटीसी बीएसएफ उधमपुर शामिल हैं। संवाद