फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कर्मियों की चेतावनी-स्थायी करने की नीति नहीं बनाई तो करेंगे काम छोड़ हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
-जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने मांगों की अनदेखी पर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने नेताजी पार्क फिंतर में बैठक कर वर्षों पुरानी मांगों को पूरा न करने पर सरकार के खिलाफ रोष जताया। चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द स्थायी करने की नीति नहीं बनाई तो पूरे विभाग के सभी अस्थायी कर्मचारी कामछोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधान बीरबल जलमेरिया ने कहा कि वह 601 दिन से जम्मू में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार मांगों पर गौर नहीं कर रही है। 70 महीने के बकाया वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया, जिससे वह काफी परेशान हैं। कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी भी सरकार ने स्थायी करने के लिए कोई भी नीति नहीं बनाई । उन्होंने कहा कि जब तक स्थायी करने की पॉलिसी नहीं बनाई जाती तब तक वे घर वापसी नहीं करेंगे। जम्मू में लगातार प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रधान ने बताया कि 15 फरवरी को जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले प्रदेश के कई पदाधिकारी बिलावर पहुंच रहे हैं। बैठक में मुकम्मल कामछोड़ हड़ताल की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर कमलेश कुमार, बीकू मंगौतरा, महेंद्र कुमार, अल्ताफ हुसैन, कुलदीप कुमार, बंसीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें