हीरानगर। तेज आंधी से बुधवार को हुई तबाही का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। उपमंडल के कई इलाकों में दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जबकि कुछ इलाके अभी भी बिजली का इंतजार कर रहे हैं। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण पेयजल संकट भी इलाके में बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम को एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने पर किसानों की चिंता भी बढ़ गई। किसानों का कहना है कि अगर एक बार फिर तेज आंधी के साथ बारिश होती है तो सबसे बड़ा नुकसान होगा। संवाद