बिलावर। 33 केवी महानपुर फिंतर लाइन में नए कंडक्टर लगाने के लिए बिलावर उपमंडल के ज्यादातर इलाकों में चार दिनों के लिए बिजली का शटडाउन लिया जाएगा।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार छह, आठ, 10 और 12 मार्च को आठ घंटे के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। शटडाउन का समय सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान बिलावर, मांडली, देवल, परनाला, बग्गन, टांडी, मछेडी, भड्डू, कड़ेतर और इन इलाकों से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। संवाद