फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने काटे अवैध कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को बिजली विभाग की टीम ने गूड़ा और दरमनी गांव का औचक निरीक्षण किया। फोरमैन राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने 16 अवैध तरीके से चलाए जा रहे बिजली कनेक्शन काटे। वहीं, 30 हजार बिजली का बकाया किराया वसूला। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिजली के बकाया बिलों का भुगतान करने को कहा। बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है और लोगों से अपील की गई है कि जिन लोगों के बिजली के बकाया बिल है, वे जल्दी से जल्दी उन बिलों का भुगतान कर दें। आने वाले दिनों में बकायेदारों के बिजली कनेक्शन को काट दिया जाएगा। इस अवसर पर मीटर रीडर जोगिंदर सिंह, लाइनमैन केवल कुमार, रवि कुमार, जगदीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें