फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: इलेक्ट्रिक स्कूटी और कार की टक्कर स्कूटी चालक हुआ घायल

Thu, 15 May 2025 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के हटली मोड़ इलाके में वीरवार की शाम एक कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक के दाहिने हाथ और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान पंकज बडयाल (22) पुत्र जंक राज निवासी छन्न अरोड़ियां राजबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें