कठुआ। कठुआ में विस्थापित होकर बसे कश्मीरी पंडित वोटरों के लिए सरकार की ओर से जम्मू कठुआ के बीच विशेष आरटीसी बस सेवा चलाई गई।
इन वोटरों को निशुल्क कठुआ से मतदान केंद्रों तक पहुंचाने और फिर वापस लाने के लिए प्रबंध सुनिश्चित किए गए। बाकायदा बस में चालक के साथ चुनावकर्मी को भी तैनात किया गया, जिसने इन्हें संबंधित मतदान केंद्रों तक पहुंचाने का काम किया। पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए जम्मू और उधमपुर में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कठुआ से विस्थापित वोटरों को मतदान केंद्रों तक ले जाने और वापस लाने की व्यवस्था के तहत सुबह बस भगवान श्री परशुराम चौक से रवाना हुई।