कठुआ। उधमपुर संसदीय क्षेत्र में 2019 में 70.02 फीसदी मतदान हुआ था। इस दौरान सबसे अधिक मतदान उधमपुर जिले में था जबकि पूरे संसदीय क्षेत्र में सबसे कम वोटिंग रामबन में हुई थी। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक 2019 के चुनाव 18 अप्रैल को संपन्न हुए थे। इस दौरान कुल मतदान 70.02 फीसदी हुआ। इसमें जिला उधमपुर में 74.08 फीसदी वोट पोल हुए, जोकि 2019 में जम्मू-कश्मीर के दूसरे चरण के मतदान में सबसे अधिक प्रतिशत था, जबकि रामबन में 59.5 फीसदी वोट ही पड़े। जिला कठुआ में 74, रियासी में 72.7, किश्तवाड़ में 66.2 और डोडा में 64.1 फीसदी मतदान हुआ था। रियासी, उधमपुर और कठुआ विधानसभा में हुई थी बंपर वोटिंग
2019 में विधानसभा क्षेत्रबार रियासी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 79.7, उधमपुर विधानसभा में 79.3 और कठुआ में 79.2 फीसदी मतदान हुआ, जबकि, इंदरवाल में 66.6, किश्तवाड़ में 65.7, भद्रवाह में 62.4, डोडा में 66.3 फीसदी मतदान हुआ था। रामबन में 67.2, बनिहाल में 50.9, चिनैनी में 74.6, रामनगर में 70.07, बनी में 65.6, बिलावर में 73.7, बसोहली में 68.02 और हीरानगर में 10.37% मतदान हुआ था।