फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उधमपुर समेत 102 सीटों पर पहले चरण का मतदान कल, प्रचार का शोर थमा, 16 लाख मतदाता चुनेंगे अपना नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण का प्रचार बुधवार शाम 6 बजे थम गया। राजनीतिक दलों ने प्रचार के लिए बचे आखिरी क्षणों में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पूरी ताकत झोंकी है। 19 अप्रैल को उधमपुर संसदीय सीट पर मतदान है और 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। 18 विधानसभा क्षेत्रों की इस लोकसभा सीट पर 16,23,195 मतदाता अपना नेता चुनेंगे। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 2,637 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 1,472 मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग सुविधाओं से लैस किया गया है। कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों ने प्रचार के अंतिम दिन शहर में रैलियां कर शक्ति प्रदर्शन किया। मतदान प्रक्रिया से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थमने के बाद अब राजनीतिक दलों के समर्थक, कार्यकर्ता और प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार में जुट गए हैं। घर-घर प्रचार में प्रत्याशी मतदाताओं को आखिरी बार याद दिलाना चाहते हैं कि उनका चुनाव निशान क्या है। यही नहीं अब आखिरी दांव में सोशल मीडिया का जमकर सहारा लिया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर पार्टियां एक-दूसरे पर तंज कस रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें