फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर यूनियन के प्रधान का हुआ चुनाव

विज्ञापन
कॉन्फ्रेस के दौरान प्रधान बने केवल चंद्र शर्मा अन्य पदाधिकारियों के साथ, विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर केवल चंद्र शर्मा अगले दो साल के लिए नेशनल एसोसिएशन ऑफ पोस्टल एंप्लाइज ग्रुप सी और नेशनल यूनियन ऑफ ग्रामीण डाक सेवक जम्मू सर्किल के प्रधान चुने गए हैं। शनिवार को श्रीनगर के पहलगाम में आयोजित तीन दिवसीय यूनियन की सर्किल कांफ्रेंस के दौरान उनके नाम पर सर्वसम्मति से मोहर लगी है। केवल चंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधान बहादुर सिंह धनु के पद छोड़ने पर उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। ताकि, डाक तार विभाग में काम करने वाले किसी भी कर्मी के साथ कोई अन्याय न हो। वहीं, कर्मियों के सहयोग से विभाग की कार्यकुशलता भी बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। सम्मेलन के दौरान एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी शिवाजी वासीरेड्डी और सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस श्रीनगर डिवीजन के जेड. ए. मीर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें