हीरानगर। कटल गुजरां में वीरवार को बुजुर्ग का शव पेड़ से लटकता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर परिजनों ने बुजुर्ग के शव को पेड़ से लटका देखा तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हीरानगर पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बुजुर्ग ने आत्महत्या की है अथवा मामला कुछ और है यह देर शाम तक स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही वजह का पता चल पाएगा।