फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वाहनों को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर में बिना दस्तावेज घूम रहे आठ दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया है। रविवार को शहर के स्टेडियम मोड़ पर लगाए गए नाके के संबंध में डीटीआई घनश्याम सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के प्रयास के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही कार्रवाई के दौरान दर्जनों ऐसे वाहन चालकों का चालान भी किया है जिन्होंने आधे अधूरे दस्तावेज जांच के दौरान पेश किए या फिर उन्होंने वाहन को चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं किया था। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय जो वाहन चालक नियमों को अनदेखा करेगा उसके खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है वह की जाएगी। अगर लोग असुविधा से बचना चाहते हैं तो उन्हें यातायात के नियमों का पालन करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें